शिव सिंह की 360° गेंद पर बवाल, दिग्गज अंपायर साइमन टॉफेल ने बताया गलत

शिवा भले ही अपने 360 गेंद को जायज बता रहे हों, लेकिन पूर्व दिग्गज अंपायर साइमन टॉफेल ने इसे नियम विरुद्ध करार दिया। उन्होंने इस गेंद को जानबूझकर बल्लेबाजों का ध्यानभंग करने वाली हरकत करार दिया है।

शिवा भले ही अपने 360° गेंद को जायज बता रहे हों, लेकिन पूर्व दिग्गज अंपायर साइमन टॉफेल ने इसे नियम विरुद्ध करार दिया। उन्होंने इस गेंद को जानबूझकर बल्लेबाजों का ध्यानभंग करने वाली हरकत करार दिया है। उन्होंने कहा, 'बल्लेबाजों और गेंदबाजों के रिवर्स ऐक्शन की मंशा में काफी फर्क है। बल्लेबाजों के लिए जहां शॉट लगाना जरूरी होता है वहीं गेंदबाजों के लिए उसी तरह की गेंदबाजी बरकरार रखना जरूरी नहीं होता।'

नियमों के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, 'अंपायर के पास नियम 20.4.2.1 (अनुचित खेल) और 20.4.2.7 (जानबूझकर ध्यान भंग करना) के तहत इस तरह की गेंद को डेड घोषित करने का अधिकार होता है। उनके पास गेंदबाजों से यह पूछने का भी अधिकार होता है कि ऐसा उन्होंने क्यों किया। क्या उनका मकसद बल्लेबाज का ध्यान भंग करना तो नहीं था। मेरे हिसाब से यह सही नहीं है।'

यूपी के शिव सिंह ने की थी गेंद
बता दें कि यह 'करिश्माई' गेंद उत्तर प्रदेश के शिव सिंह ने फेंकी थी। तब यूपी बंगाल के खिलाफ मैच खेल रही थी। अंपायर के गेंद को डेड बॉल घोषित किए जाने से सिंह हैरान थे। विडियो में उनकी टीम इस बारे में अंपायर से बात करती दिख रही है। इस विडियो ने फैंस के साथ-साथ क्रिकेट के दिग्गजों को भी हैरान किया। पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइकल वॉन, भारतीय टीम के पूर्व लेफ्ट आर्म स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने इस विडियो को शेयर किया है।

शिव की सफाई
अपनी सफाई में शिव सिंह कहा कहना है कि उन्होंने ऐसी गेंद पहली बार नहीं फेंकी थी। शिव सिंह के मुताबिक, उन्होंने विजय हजारे में भी ऐसी ही गेंद फेंकी थी। शिव सिंह मानते हैं कि जब बल्लेबाज रिवर्स स्वीप लगा सकते हैं तो गेंदबाजों को भी कुछ नया करने का मौका मिलना चाहिए। 

...तो गेंदबाज क्यों नहीं कर सकता ऐसा
सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही है कि अगर बल्लेबाज को स्विच हिट शॉट लगाने की अनुमति है तो एक गेंदबाज गेंद फेंकने के दौरान 30 डिग्री का रोटेशन क्यों नहीं कर सकता।

यह पहला मौका है जबकि महिला वर्ल्ड टी20 पुरुषों से अलग आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले महिला और पुरुष दोनों के टूर्नमेंट एक साथ होते थे। टूर्नमेंट से पहले भारत ने अच्छी फॉर्म दिखाई है। अभ्यास मैचों में मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज और इंग्लैंड पर जीत से भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है।

भारत पिछले तीन मौकों पर ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाया था। न्यू जीलैंड के खिलाफ शुरुआती मुकाबले के बाद भारतीय टीम 11 नवंबर को पाकिस्तान से, 15 नवंबर को आयरलैंड से और 17 नवंबर को तीन बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। पहला मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर रात 8:30 बजे से देखा जा सकता है।

टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), तान्या भाटिया, एकता बिष्ट, दयालान हेमलता, मानसी जोशी, वेदा कृष्णमूर्ति, स्मृति मंदाना, अनुजा पाटिल, मिताली राज, अरुंधती रेड्डी, जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, पूनम यादव।

Comments

Popular posts from this blog

日本确诊病例超2000例 日政府:暂不考虑进入紧急状态

肺炎疫情:夏天到了新冠疫情会减缓吗?