बुरहान वानी गैंग का आखिरी कमांडर ढेर, मुठभेड़ में हिजबुल के 2 और आतंकी मारे गए

ओडिशा के स्टेट स्पेशल रिलीफ कमिश्नर बीपी सेठी ने कहा, ‘‘मैं तीन मौतों की पुष्टि कर सकता हूं। एक बुजुर्ग की मृत्यु हार्टअटैक से हुई। जबकि दो व्यक्ति चेतावनी के बावजूद तूफान में गए। पेड़ गिरने से उनकी मौत हो गई।’’ फैनी अब बंगाल की ओर बढ़ रहा है। कोलकाता में बारिश शुरू हो गई है।

इससे पहले फैनी तूफान की वजह से चुनाव आयोग ने आंध्रप्रदेश के चार जिलों- पूर्व गोदावरी, विशाखापट्टनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम से आचार संहिता हटा ली। यह फैसला राहत कार्यों में आने वाली संभावित अड़चनों की वजह से किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, फैनी बंगाल से होता हुआ बांग्लादेश की तरफ बढ़ेगा ऐसे में पश्चिम बंगाल के तटवर्ती इलाकों में भी चेतावनी जारी कर दी गई है। इससे पहले ओडिशा में एहतियात के तौर पर 15 जिलों से 11 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया। यह 20 साल में ओडिशा से टकराने वाला सबसे खतरनाक तूफान है।

इमरजेंसी नंबर
ओडिशा- 06742534177, गृह मंत्रालय- 1938, सिक्युरिटी- 182

अपडेट्स...

भुवनेश्वर में एम्स हॉस्टल की छत उड़ गई। अस्पताल में लगीं एसी और खिड़कियां भी टूट गईं। हालांकि, एम्स में मौजूद मरीजों, डॉक्टर्स और स्टाफ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

नौसेना के 3 जहाज राहत कार्य के लिए तैनात
तटरक्षक बल ने कहा है कि चक्रवाती तूफान फोनी को देखते हुए 34 राहत दलों और चार तटरक्षक पोतों को राहत कार्य के लिए तैनात किया गया है। नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन डीके शर्मा ने दिल्ली में कहा कि नौसेना के पोत सहयाद्री, रणवीर और कदमत को राहत सामग्री और चिकित्सा दलों के साथ तैनात किया गया है।

5000 किचन बनाए गए

एनडीआरएफ की 28, ओडिशा डिजास्टर मैनेजमेंट रैपिड एक्शन फोर्स की 20 यूनिट और फायर सेफ्टी डिपार्टमेंट के 525 लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की 302 रैपिड रिस्पॉन्स टीम तैनात की गई हैं। राहत शिविरों में भोजन की व्यवस्था करने के लिए 5000 किचन बनाए गए हैं।

तटीय जिलों में यातायात बंद

ओडिशा के तटीय जिलों में फैनी के दौरान रेल, सड़क और हवाई यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया। गुरुवार मध्यरात्रि से बीजू पटनायक इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सभी उड़ानें 24 घंटे के लिए रोक दी गई हैं। कोलकाता एयरपोर्ट भी शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक बंद रहेगा। श्रीनगर. दक्षिण कश्मीर के शोपियां में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। पुलिस के मुताबिक, मारे गए आतंकियों में हिजबुल कमांडर लतीफ टाइगर भी शामिल है। टाइगर उन 10 आतंकियों में आखिरी कमांडर था, जो बुरहान वानी से जुड़े थे। मुठभेड़ में एक जवान भी जख्मी हुआ है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को शोपियां के इमाम साहिब इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए।

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों पर पथराव

सेना के अफसर ने बताया, मुठभेड़ के दौरान स्थानीय नागरिकों ने सुरक्षाबलों पर पथराव भी किया। पत्थरबाजों को हटाने के लिए जवानों को पैलेट गन का इस्तेमाल भी करना पड़ा। इस दौरान 2 नागरिकों को मामूली चोटें भी आईं। अफवाह या गलत जानकारी न फैले इसलिए ऑपरेशन के दौरान इलाके की इंटरनेट कनेक्टिविटी बंद कर दी गई थी। आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में युद्ध जैसी स्थिति के दौरान इस्तेमाल होने वाले हथियार मिले। इसके अलावा विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई।

जुलाई 2016 में मारा गया था बुरहान वानी
2015 में हिजबुल मुजाहिद्दीन कमांडर बुरहान वानी के साथ आतंकवादियों की एक तस्वीर जारी हुई थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने जुलाई 2016 में बुरहान वानी गैंग को मार गिराया था। इसके अलावा उसके गैंग के साथियों समेत कई और आतंकी मारे गए थे।

Comments

Popular posts from this blog

汶莱实施新反LGBT法:将以石刑处决同性恋者,国际社会遣责侵犯人权

日本确诊病例超2000例 日政府:暂不考虑进入紧急状态

肺炎疫情:夏天到了新冠疫情会减缓吗?